4543 पदों पर यूपी पुलिस SI भर्ती 2025 का ऐलान – जल्दी आएगा नोटिफिकेशन, जानें पूरी जानकारी!
अगर आप पुलिस में सब-इंस्पेक्टर बनने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 4543 सब-इंस्पेक्टर पदों के लिए भर्ती का ऐलान कर दिया है। इन पदों में सिविल पुलिस, प्लाटून कमांडर (PAC) और महिला बटालियन के लिए एसआई शामिल हैं।
UP Police Sub Inspector Notification 2025 जल्द ही www.uppbpb.gov.in पर जारी होने वाला है। इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह एक बेहतरीन मौका है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कौन कर सकता है आवेदन, क्या होगी सिलेक्शन प्रक्रिया, कितनी देनी होगी फीस, और फॉर्म भरने की प्रक्रिया कब से शुरू होगी।
क्या है UP Police SI Notification 2025?
UPPRPB जल्द ही सिविल पुलिस, प्लाटून कमांडर (PAC), और महिला बटालियन में SI की भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन PDF जारी करेगा। इस नोटिफिकेशन में परीक्षा पैटर्न, शारीरिक मानक, चयन प्रक्रिया, और जरूरी दस्तावेज जैसी सभी जानकारी होगी।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इस प्रक्रिया को पिछले साल की भर्ती की तरह ही मानें, और नीचे दिए गए विवरण को ध्यान से पढ़ें।
UP SI Vacancy 2025: कितने पद, किसके लिए?
UPPRPB ने बताया है कि इस भर्ती के जरिए 4543 पदों पर भर्ती की जाएगी। जो उम्मीदवार ग्रेजुएट हैं और यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर बनना चाहते हैं, उनके लिए यह सुनहरा मौका है।
आवेदन से पहले जरूरी रजिस्ट्रेशन:
यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 में आवेदन करने से पहले सभी उम्मीदवारों को OTR (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य है। यह रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 31 जुलाई 2025 से शुरू हो चुकी है।
ऑनलाइन फॉर्म भरने की सुविधा:
जैसे ही UP Police SI Online Form का लिंक एक्टिव होगा, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.uppbpb.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
जरूरी बात:
बिना OTR (One Time Registration) के आप आवेदन नहीं कर सकते। इसलिए सबसे पहले OTR प्रक्रिया पूरी करें, तभी आप आवेदन फॉर्म भर पाएंगे।
UP Police SI भर्ती 2025 की मुख्य जानकारी
संस्था | उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) |
---|---|
पद का नाम | सब-इंस्पेक्टर (Sub-Inspector) |
कुल रिक्तियां | 4543 पद |
शैक्षणिक योग्यता | किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक |
आयु सीमा | 21 से 28 वर्ष |
आवेदन शुल्क | ₹400/- |
वेतनमान | ₹9300 से ₹34800 प्रति माह |
चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा, PST, कंप्यूटर/स्किल टेस्ट, मेडिकल परीक्षा |
आधिकारिक वेबसाइट | www.uppbpb.gov.in |
यूपी सब-इंस्पेक्टर 2025 महत्वपूर्ण तिथियां
फॉर्म भरने की समयसीमा और प्रक्रिया की पूरी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होते ही इस पेज पर अपडेट कर दी जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इस पेज को बुकमार्क कर लें।
घटनाएं | तारीखें |
---|---|
नोटिफिकेशन | — |
यूपी पुलिस OTR रजिस्ट्रेशन 2025 शुरू | 31 जुलाई 2025 से |
आवेदन शुरू | — |
आवेदन की अंतिम तिथि | — |
UPPRPB सब-इंस्पेक्टर वैकेंसी 2025
जैसा कि यूपीपीआरपीबी द्वारा बताया गया है, पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों के लिए सिविल पुलिस एवं प्लाटून कमांडर के पदों की संख्या साझा की गई है। इस भर्ती में कुल 4543 पद भरे जाएंगे। इनमें से 4242 पद सिविल पुलिस (पुरुष/महिला) के लिए हैं।
इसके अतिरिक्त, 105 पद महिला बटालियन (बनारस, गोरखपुर और लखनऊ) में महिला सब-इंस्पेक्टर के लिए हैं।
135 पद प्लाटून कमांडर / सशस्त्र पुलिस बल SI के लिए हैं, और 61 पद विशेष सुरक्षा बल में प्लाटून कमांडर (SI) के लिए हैं।
पद का नाम | रिक्तियों की संख्या |
---|---|
सब-इंस्पेक्टर (सिविल पुलिस) | 4242 |
सब-इंस्पेक्टर (महिला पुलिस) | 105 |
प्लाटून कमांडर / सशस्त्र पुलिस SI | 135 |
प्लाटून कमांडर (विशेष सुरक्षा बल) | 61 |
कुल पद | 4543 |
UP SI भर्ती 2025: पात्रता मानदंड
उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन भरने से पहले यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि वे यूपी पुलिस SI वैकेंसी 2025 के लिए पात्र हैं या नहीं। पात्रता की शर्तें निम्नलिखित कारकों पर निर्भर करती हैं: शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, वैवाहिक स्थिति आदि।
पैरामीटर | पात्रता (Eligibility) |
---|---|
शैक्षणिक योग्यता | किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री |
आयु सीमा | न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष |
वैवाहिक स्थिति | पुरुष उम्मीदवार जिसकी एक से अधिक पत्नी हो वह पात्र नहीं है। महिला उम्मीदवार जो ऐसे पुरुष से विवाह कर चुकी है जिसकी पहले से पत्नी है, वह भी पात्र नहीं मानी जाएगी। |
कैबिनेट ने सभी वर्गों के लिए SI भर्ती में अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट दी है।
UP SI आवेदन पत्र 2025
UP SI भर्ती 2025 का ऑनलाइन आवेदन पोर्टल आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने के बाद www.uppbpb.gov.in पर एक्टिव किया जाएगा।
उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने होंगे और पात्रता की सभी शर्तें सुनिश्चित करनी होंगी।
यूपी पुलिस एप्लिकेशन लिंक केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही एक्टिव किया जाएगा।
महत्वपूर्ण:
जो उम्मीदवार UP Police Recruitment प्रक्रिया में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें पहले One-Time Registration (OTR) प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
यूपी पुलिस SI भर्ती के लिए जरूरी OTR रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 31 जुलाई 2025 से चालू हो गई है। बिना OTR के आवेदन मान्य नहीं होगा।
UP SI आवेदन शुल्क 2025
UP SI भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों को ₹400/- का आवेदन शुल्क भरना होगा।
फीस का भुगतान नेट बैंकिंग, UPI, डेबिट कार्ड आदि के माध्यम से ऑनलाइन किया जाएगा।
UP SI भर्ती 2025 में आवेदन कैसे करें?
जो उम्मीदवार UP Police SI Recruitment 2025 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.uppbpb.gov.in पर जाएं।
- “UP Police SI Recruitment 2025” पर क्लिक करें।
- OTR प्रोसेस को पूरा करें।
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद, आपके मोबाइल पर OTP आएगा। OTP दर्ज कर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और ₹400 का आवेदन शुल्क भरें।
- फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
UP SI चयन प्रक्रिया 2025
UP Police SI Recruitment 2025 की चयन प्रक्रिया में कुल 5 चरण होंगे:
- लिखित परीक्षा
- दस्तावेज़ सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST)
- कंप्यूटर टाइपिंग और शॉर्टहैंड टेस्ट
- मेडिकल परीक्षा
- चरित्र सत्यापन
UP SI परीक्षा पैटर्न 2025
UP SI परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी और इसमें 4 सेक्शन होंगे, प्रत्येक में 40 प्रश्न होंगे।
- हर सही उत्तर के लिए 2.5 अंक मिलेंगे।
- इस भर्ती परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी, यानी गलत जवाब पर नंबर नहीं कटेंगे।
- परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी।
- प्रत्येक विषय में न्यूनतम 35% और कुल मिलाकर 50% अंक लाना अनिवार्य है।
UP Police SI Exam Pattern 2025
विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक | समय |
---|---|---|---|
सामान्य हिंदी | 40 | 100 | 2 घंटे |
सामान्य ज्ञान / संविधान / कानून | 40 | 100 | |
संख्यात्मक व मानसिक क्षमता परीक्षण | 40 | 100 | |
मानसिक अभिरुचि / तर्कशक्ति परीक्षण | 40 | 100 | |
कुल | 180 | 400 | 2 घंटे |
Test Your Knowledge
Correct Answers:
A, A, B, B, A, B, D, A
शारीरिक मानक परीक्षण (PST)
PST में शारीरिक योग्यता मापी जाती है। पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए ऊंचाई और छाती का माप इस प्रकार है:
श्रेणी | ऊंचाई (Height) | छाती (Chest) |
---|---|---|
पुरुष (GEN/OBC/SC) | 168 cm | 79-84 cm (कम से कम 5cm फुलाव) |
पुरुष (ST) | 160 cm | 77-82 cm (कम से कम 5cm फुलाव) |
महिला (GEN/OBC/SC) | 152 cm | लागू नहीं |
महिला (ST) | 147 cm | लागू नहीं |
अन्य मापदंड:
- महिला उम्मीदवार का वजन कम से कम 40 किलो होना चाहिए।
- पुरुष उम्मीदवार की छाती में कम से कम 5 सेमी का फुलाव होना चाहिए।
शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET)
UP Police SI भर्ती में PET (Physical Measurement Test) एक जरूरी चरण है, जहां उम्मीदवारों को तय दूरी एक सीमित समय में पूरी करनी होती है।
लिंग | दूरी | समय सीमा |
---|---|---|
पुरुष | 4.8 किमी | 28 मिनट |
महिला | 2.4 किमी | 16 मिनट |
यह परीक्षण उम्मीदवार की ताकत और सहनशक्ति की जांच के लिए होता है।
Important Links
UP Police One Time Registration
One Time Registration (OTR) प्रक्रिया शुरू
उत्तर प्रदेश पुलिस SI भर्ती 2025 के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) प्रक्रिया 31 जुलाई 2025 से शुरू हो चुकी है। सभी उम्मीदवारों को आवेदन से पहले यह रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रूप से पूरा करना होगा। बिना OTR के आप आवेदन फॉर्म नहीं भर सकेंगे।
उम्मीदवार UP Police One Time Registration पर जाकर OTR प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। जैसे ही आवेदन लिंक सक्रिय होगा, वही से ऑनलाइन आवेदन भी किया जा सकेगा।
UP SI भर्ती 2025 – अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
प्रश्न 1: UP SI भर्ती 2025 के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया कब से शुरू होगी?
उत्तर:
UP SI ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 जुलाई 2025 से शुरू हो चुकी है। जैसे ही ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी होता है, आवेदन की अंतिम तिथि की जानकारी दी जाएगी।
प्रश्न 2: इस बार कुल कितनी वैकेंसी निकाली गई हैं?
उत्तर:
UPPRPB ने इस बार कुल 4643 पदों पर भर्ती निकाली है, जिनमें से 4224 पद सब-इंस्पेक्टर (सिविल पुलिस) के लिए हैं।
प्रश्न 3: क्या महिला उम्मीदवार भी आवेदन कर सकती हैं?
उत्तर:
हां, महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते वे सभी पात्रता मानदंड पूरे करते हों।
प्रश्न 4: UP SI 2025 में आवेदन शुल्क कितना है?
उत्तर:
सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹400/- है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
प्रश्न 5: UP SI भर्ती के लिए आयु सीमा क्या है?
उत्तर:
उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से कम और 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के लिए आयु में छूट दी गई है।
प्रश्न 6: शैक्षिक योग्यता क्या है?
उत्तर:
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या बोर्ड से स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए।
प्रश्न 7: UP SI की परीक्षा कैसे होती है?
उत्तर:
परीक्षा में 4 सेक्शन होंगे – सामान्य हिंदी, सामान्य ज्ञान, संख्यात्मक योग्यता, और तर्कशक्ति। प्रत्येक सेक्शन में 40 प्रश्न होंगे और परीक्षा कुल 2 घंटे की होगी।
प्रश्न 8: क्या नेगेटिव मार्किंग होगी?
उत्तर:
इस परीक्षा में गलत उत्तर के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है|
प्रश्न 9: फिजिकल टेस्ट में क्या होगा?
उत्तर:
फिजिकल टेस्ट में PST (Physical Standard Test) और PET (Physical Efficiency Test) शामिल हैं। इसमें ऊंचाई, छाती और दौड़ जैसे मानकों की जांच की जाएगी।
प्रश्न 10: आवेदन कहां करें?
उत्तर:
इच्छुक अभ्यर्थी UP Police की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
Also Read
POST NAME | LINK |
---|---|
HURL Recruitment 2025 – Apply Online for 108 Engineer, Manager and Other Posts |
Click Here |
Bihar Jeevika Bharti 2025 |
Click Here |
Join Us on Social Media
Platform | Link |
---|---|
Click Here | |
WhatsApp Group | Click Here |